चित्रगुप्त आरती

ॐ जय चित्रगुप्त हरे, स्वामीजय चित्रगुप्त हरे ।

For Vidhi,
Email:- info@vpandit.com
Contact Number:- 1800-890-1431

Eligible For Puja: Anyone 0 Students enrolled
Last updated Sun, 19-Mar-2023 Hindi-gujarati

ॐ जय चित्रगुप्त हरे, स्वामीजय चित्रगुप्त हरे ।

भक्तजनों के इच्छित, फलको पूर्ण करे॥

विघ्न विनाशक मंगलकर्ता, सन्तनसुखदायी ।

भक्तों के प्रतिपालक, त्रिभुवनयश छायी ॥

॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

रूप चतुर्भुज, श्यामल मूरत, पीताम्बरराजै ।

मातु इरावती, दक्षिणा, वामअंग साजै ॥

॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

कष्ट निवारक, दुष्ट संहारक, प्रभुअंतर्यामी ।

सृष्टि सम्हारन, जन दु:ख हारन, प्रकटभये स्वामी ॥

॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

कलम, दवात, शंख, पत्रिका, करमें अति सोहै ।

वैजयन्ती वनमाला, त्रिभुवनमन मोहै ॥

॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

विश्व न्याय का कार्य सम्भाला, ब्रम्हाहर्षाये ।

 कोटि कोटि देवता तुम्हारे, चरणनमें धाये ॥

॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

नृप सुदास अरू भीष्म पितामहयादतुम्हें कीन्हा ।

वेग, विलम्ब न कीन्हौं, इच्छितफल दीन्हा ॥

॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

दारा, सुत, भगिनी, सबअपने स्वास्थ के कर्ता ।

जाऊँ कहाँ शरण में किसकी, तुमतज मैं भर्ता ॥

॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

बन्धु, पिता तुम स्वामीशरणगहूँ किसकी ।

तुम बिन और न दूजा, आसकरूँ जिसकी ॥

॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

जो जन चित्रगुप्त जी की आरती, प्रेम सहित गावैं ।

चौरासी से निश्चित छूटैं, इच्छित फल पावैं ॥

॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे…॥

न्यायाधीश बैंकुंठ निवासीपापपुण्य लिखते ।

नानक’ शरण तिहारे, आसन दूजी करते।।

 ॥ ॐ जय चित्रगुप्त हरे। स्वामीजय चित्रगुप्त हरे । 

भक्तजनों के इच्छितफलको पूर्ण करे ॥